जिस भी जगह देखी उस ने अपनी तस्वीर हटा ली थी

मेरे दिल की दीवारों पर दीमक लगने वाली थी

एक परिंदा उड़ने की कोशिश में गिर गिर जाता था
घर जाना था उस को पर वो रात बहुत ही काली थी

आँगन में जो दीप क़तारों में रक्खे थे धुआँ हुए
हवा चली उस रात बहुत जब मेरे घर दीवाली थी

इक मुद्दत पर घर लौटा था पास जब उस के बैठा मैं
मुझ में भी मौजूद नहीं थी वो ख़ुद में भी ख़ाली थी

'अर्श' बहारों में भी आया एक नज़ारा पतझड़ का
सब्ज़ शजर के सब्ज़ तने पर इक सूखी सी डाली थी

— Vijay Sharma

More by Vijay Sharma

Other ghazal from the same pen

See all from Vijay Sharma →

Aangan Shayari

Shers of aangan.

All Aangan Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling