तुझे भी अपने साथ रखता और उसे भी अपना दीवाना बना लेता
अगर मैं चाहता तो दिल में कोई चोर दरवाज़ा बना लेता
मैं अपने ख़्वाब पूरे कर के ख़ुश हूँ पर ये पछतावा नहीं जाता
के मुस्तक़बिल बनाने से तो अच्छा था तुझे अपना बना लेता
अकेला आदमी हूँ और अचानक आए हो, जो कुछ था हाजिर है
अगर तुम आने से पहले बता देते तो कुछ अच्छा बना लेता
— Tehzeeb Hafi















