मुझ को दरवाज़े पर ही रोक लिया जाता है

मेरे आने से भला आप का क्या जाता है

तुम अगर जाने लगे हो तो पलट कर मत देखो
मौत लिखकर तो क़लम तोड़ दिया जाता है

तुझ को बतलाता मगर शर्म बहुत आती है
तेरी तस्वीर से जो काम लिया जाता है

— Tehzeeb Hafi

More by Tehzeeb Hafi

Other ghazal from the same pen

See all from Tehzeeb Hafi →

Qabr Shayari

Shers of qabr.

All Qabr Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling