मल्लाहों का ध्यान बटाकर दरिया चोरी कर लेना है,

क़तरा क़तरा कर के मैं ने सारा चोरी कर लेना है।

तुम उस को मजबूर किए रखना बातें करते रहने पर
इतनी देर में मैं ने उस का लहज़ा चोरी कर लेना है।

आज तो मैं अपनी तस्वीर को कमरे में ही भूल आया हूँ
लेकिन उस ने एक दिन मेरा बटुआ चोरी कर लेना है।

मेरे ख़ाक उड़ाने पर पाबन्दी आयत करने वालों
मैं ने कौन सा आप के शहर का रास्ता चोरी कर लेना है।

— Tehzeeb Hafi

More by Tehzeeb Hafi

Other ghazal from the same pen

See all from Tehzeeb Hafi →

Raasta Shayari

Shers of raasta.

All Raasta Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling