ख़ुद पर जब इश्क़ की वहशत को मुसल्लत करूँँगा

इस कदर ख़ाक उड़ाऊँगा कयामत करूँगा

हिज्र की रात मेरी जान को आई हुई है
बच गया तो मैं मोहब्बत की मज़म्मत करूँगा

अब तेरे राज़ सँभाले नहीं जाते मुझ से
मैं किसी रोज़ अमानत में ख़यानत करूँगा

लयलातुल क़दर गुज़रेंगे किसी जंगल में
नूर बरसेगा दरख़्तों की इमामत करूँगा

— Tehzeeb Hafi

More by Tehzeeb Hafi

Other ghazal from the same pen

See all from Tehzeeb Hafi →

Ulfat Shayari Collection

Shers of ulfat shayari collection.

All Ulfat Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling