बिछड़ कर उस का दिल लग भी गया तो क्या लगेगा
वो थक जाएगा और मेरे गले से आ लगेगा
मैं मुश्किल में तुम्हारे काम आऊँ या ना आऊँ
मुझे आवाज़ दे लेना तुम्हें अच्छा लगेगा
मैं जिस कोशिश से उस को भूल जाने में लगा हूँ
ज़्यादा भी अगर लग जाए तो हफ़्ता लगेगा
— Tehzeeb Hafi















