ये रहमत हो जाए हमपर अगले साल
काश चले जाएँ अपने घर अगले साल
हाथ नजूमी ने देखा और ये बोला
आप सफल हो जाएँगे, पर अगले साल
बारह मास दिया है जितना दुख तुम ने
उतनी ख़ुशियाँ बरसे तुमपर अगले साल
फ़ोन जनम-दिन पर ही शायद वो कर दे
जल्दी आए यार सितम्बर अगले साल
हम जैसों का बचपन ये कह कर गुज़रा
ले आएँगे अच्छे नंबर अगले साल
— Tanoj Dadhich















