वो किसी की, रात रौशन कर रहा है

आज करलें ख़ुद-कुशी, मन कर रहा है

मैं बनाना चाहता हूँ दोस्त उस को
शे'र कह कर वार दुश्मन कर रहा है

कल बड़ी क़ीमत चुकायेगी जवानी
भूल छोटी आज बचपन कर रहा है

ज़िन्दगी की रेल मुफ़लिस यूँ चलाता
ख़ून को अपने वो ईंधन कर रहा है

साथ उस के बस बनेगा हम-सफ़र ही
साथ मेरे जो ख़ुदा बनकर रहा है

— Tanoj Dadhich

More by Tanoj Dadhich

Other ghazal from the same pen

See all from Tanoj Dadhich →

Ujaala Shayari

Shers of ujaala.

All Ujaala Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling