जब भी देखो वो नादानी करता है

सहरा में भी पानी पानी करता है

मुस्तक़बिल क्या ख़ाक सँवारेगा अपना
जो हरदम बस बात पुरानी करता है

कैसे समझाऊँ उस को वो गुज़र गईं
बच्चा हरदम दादी नानी करता है

बॅटिंग बॉलिंग फ़ील्डिंग नइ आती तो क्या
रहने दो अच्छी कप्तानी करता है

वोट तो जनता उस को ही देती है अब
जो नेता कम बेईमानी करता है

— Tanoj Dadhich

More by Tanoj Dadhich

Other ghazal from the same pen

See all from Tanoj Dadhich →

Paani Shayari

Shers of paani.

All Paani Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling