जबसे उस ने जंगल आना छोड़ दिया
हर पंछी ने आब-ओ-दाना छोड़ दिया
इक लड़के के अच्छे नंबर की ख़ातिर
इक लड़की ने ख़ाना खाना छोड़ दिया
जबसे आप गए हो मेरे जीवन से
गाने सुनता हूँ पर, गाना छोड़ दिया
अब तो मेरे साथ चलो तुम शॉपिंग पर
अब तो पैसे कम करवाना छोड़ दिया
आज नहीं तो कल ग़लती को मानोगी
अफ़सर को चुनकर दीवाना छोड़ दिया
— Tanoj Dadhich















