रात भर जागना क़ुबूल किया

इश्क़ ने फ़ासला कुबूल किया

मुस्तक़िल आख़िरी ख़ुशी माँगी
और हम ने ख़ुदा क़ुबूल किया

उस ने जिस सिम्त भी उठाए हाथ
हम ने वो रास्ता क़ुबूल किया

तुझ से रिश्ता नहीं बनाया कोई
तुझ को बे-साख़्ता क़ुबूल किया

— Tajdeed Qaiser

More by Tajdeed Qaiser

Other ghazal from the same pen

See all from Tajdeed Qaiser →

Valentine Shayari Collection

Shers of valentine shayari collection.

All Valentine Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling