क्यूँ तेरे दर से ही चुप चाप गुज़र आते हैं

जो ख़ुदाओं की तरह बन के शरर आते हैं

वो मेरा हो के भी हो सकता नहीं हैरत है
फिर भी हर हाल में हम साथ नज़र आते हैं

वक़्त है दोस्त इसे ध्यान में रख काम में ला
ख़्वाब वीरान जज़ीरों पे उतर आते हैं

उस के वहदत ने मुझे अपनी तरफ़ खींचा था
वरना रस्ते में तो कितने ही शजर आते हैं

हर कोई चाँद सा चेहरा नहीं होता सच्चा
आबशारों की तहों में भी खंडर आते हैं

मैं कि हैरान हूँ इस रब्त पे हम दोनों के
ले के हर बार अदू तेरी ख़बर आते हैं

— Tajdeed Qaiser

More by Tajdeed Qaiser

Other ghazal from the same pen

See all from Tajdeed Qaiser →

Relationship Shayari Collection

Shers of relationship shayari collection.

All Relationship Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling