इसीलिए तो यहाँ रतजगा ज़ियादा है
कि मेरे ख़्वाब में वो जागता ज़ियादा है
मुझे तो दूर से आदत है उस को तकने की
सो उस का एक नज़र देखना ज़ियादा है
उसे तमीज़ भी तो होनी चाहिए थी फिर
अगर वो आप से लिखा पढ़ा ज़ियादा है
मैं हर किसी पे बहुत ऐतिबार करती हूँ
ख़ुशी की बात है पर सानेहा ज़ियादा है
— Tajdeed Qaiser















