हमारी छोटी सी एक ख़्वाहिश क़ुबूल कर ले

फिर उस के बदले में जो भी चाहे वसूल कर ले

जिसे भी चाहे बिठाए सर पे घुमाए दुनिया
जिसे भी चाहे तू अपने पैरों की धूल कर ले

वहाँ तू ख़्वाहिश की बारगाह में झुका हुआ था
यहाँ मुहब्बत के ज़ाविए को असूल कर ले

अभी तुझे दीन दुनियादारी कहाँ पता है
अभी तो कुछ भी नहीं गया कोई भूल कर ले

— Tajdeed Qaiser

More by Tajdeed Qaiser

Other ghazal from the same pen

See all from Tajdeed Qaiser →

Bekhabri Shayari

Shers of bekhabri.

All Bekhabri Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling