शुऊ'र-ए-तिश्नगी को आम कर दो

मैं कब कहता हूँ मेरा जाम भर दो

ज़र-ए-गुल बाँट दो अहल-ए-चमन में
हर एक सहरा हमारे नाम कर दो

न मैं यूसुफ़ न तुम कोई ज़ुलेख़ा
जहाँ चाहो मुझे नीलाम कर दो

वो मेरे सामने बैठे हुए हैं
हरीम-ए-हुस्न के नाकाम परदो

तुम इतना हुस्न आख़िर क्या करोगे
अरे कुछ तो ख़ुदा के नाम पर दो

— Taj Bhopali

More by Taj Bhopali

Other ghazal from the same pen

See all from Taj Bhopali →

Husn Shayari

Shers of husn.

All Husn Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling