ग़ैर के हाथ में उस शोख़ का दामान है आज

मैं हूँ और हाथ मिरा और ये गरेबान है आज

लटपटी चाल खुले बाल ख़ुमारी अँखियाँ
मैं तसद्दुक़ हूँ मिरी जान ये क्या आन है आज

कब तलक रहिए तिरे हिज्र में पाबंद-ए-लिबास
कीजिए तर्क-ए-त'अल्लुक़ ही ये अरमान है आज

आइने को तिरी सूरत से न हो क्यूँ कर हैरत
दर ओ दीवार तुझे देख के हैरान है आज

आशियाँ बाग़ में आबाद था कल बुलबुल का
हाए 'ताबाँ' ये सबब क्या है कि वीरान है आज

— Taban Abdul Hai

More by Taban Abdul Hai

Other ghazal from the same pen

See all from Taban Abdul Hai →

Judai Shayari

Shers of judai.

All Judai Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling