यूँ मैं दिल का ख़याल रखता हूँ

इस
में तेरा ख़याल रखता हूँ

तेरी मर्ज़ी का भी ख़याल नहीं
तेरा इतना ख़याल रखता हूँ

और मर जाता है वही बीमार
जिस का अच्छा ख़याल रखता हूँ

तुझ को फिर भी ख़राब होना है
फिर भी तेरा ख़याल रखता हूँ

— Swapnil Tiwari

More by Swapnil Tiwari

Other ghazal from the same pen

See all from Swapnil Tiwari →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling