अपने ख़्वाबों को इक दिन सजाते हुए

गिर पड़े चाँद तारों को लाते हुए

एक पुल पर खड़ा शाम का आफ़्ताब
सब को तकता है बस आते जाते हुए

एक पत्थर मिरे सर पे आ कर लगा
कुछ फलों को शजर से गिराते हुए

ऐ ग़ज़ल तेरी महफ़िल में पाई जगह
इक ग़लीचा बिछाते उठाते हुए

सुब्ह इक गीत कानों में क्या पड़ गया
कट गया दिन वही गुनगुनाते हुए

ज़ात से अपनी 'आतिश' था ग़ाफ़िल बहुत
जल गया ख़ुद दिया इक जलाते हुए

— Swapnil Tiwari

More by Swapnil Tiwari

Other ghazal from the same pen

See all from Swapnil Tiwari →

Chaand Shayari

Shers of chaand.

All Chaand Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling