दोस्त का घर और दुश्मन का पता मालूम है

ज़िंदगी हम को तिरा ये सिलसिला मालूम है

ज़िंदगी जा हम भी कू-ए-आरज़ू तक आ गए
इस के आगे हम को सारा रास्ता मालूम है

क्या मुनज्जिम से करें हम अपने मुस्तक़बिल की बात
हाल के बारे में हम को कौन सा मालूम है

या तो जो ना-फ़हम हैं वो बोलते हैं इन दिनों
या जिन्हें ख़ामोश रहने की सज़ा मालूम है

शे'र पर तो आप की क़ुदरत मुसल्लम है 'शुजा'
इस ज़माने का भी कुछ अच्छा बुरा मालूम है

— Shuja Khawar

More by Shuja Khawar

Other ghazal from the same pen

See all from Shuja Khawar →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling