ये सब जो आज है वो कल नहीं होगा

कोई होगा मगर ये पल नहीं होगा

उसे कमजोर ना जानो, बनेगा कुछ
पढ़ाई में अगर अव्वल नहीं होगा

माँ तो साया है बच्चों के लिए बारिश
वहाँ होगी, जहाँ बादल नहीं होगा

मैं ने अब ख़्वाब नींदों में नहीं देखे
कोई भी ख़्वाब अब ओझल नहीं होगा

करोगी जो दगा तो भूल जाऊँगा
ये सब मेरे लिए मुश्किल नहीं होगा

— karan singh rajput

More by karan singh rajput

Other ghazal from the same pen

See all from karan singh rajput →

Fantasy Shayari

Shers of fantasy.

All Fantasy Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling