ज़हर-ए-ग़म ख़ूब पिया हम ने शराबों से बचे

झेल कर कितने अज़ाबों को अज़ाबों से बचे

सोचने बैठें तो सोचे ही चले जाते हैं
ख़ौफ़ काँटों का अजब था कि गुलाबों से बचे

कितने मा'सूम थे चेहरे नहीं देखे तुम ने
वो जो रह कर भी नक़ाबों में नक़ाबों से बचे

जागता हो तो न देखे कोई महलों की तरफ़
किस तरह सोया हुआ आदमी ख़्वाबों से बचे

इस हिकायत में कोई झूट न कर दे शामिल
इस में सच्चाई अगर है तो किताबों से बचे

काश उलट दे कोई सहरा में समुंदर ला कर
क़ाफ़िला डूब ही जाए तो सराबों से बचे

— Shakeel Gwaliari

More by Shakeel Gwaliari

Other ghazal from the same pen

See all from Shakeel Gwaliari →

Wahshat Shayari

Shers of wahshat.

All Wahshat Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling