न सोचा था ये दिल लगाने से पहले

कि टूटेगा दिल मुस्कुराने से पहले

उमीदों का सूरज न चमका न डूबा
गहन पड़ गया जगमगाने से पहले

अगर ग़म उठाना था क़िस्मत में अपनी
ख़ुशी क्यूँ मिली ग़म उठाने से पहले

कहो बिजलियों से न दिल को जलाएँ
मुझे फूँक दें घर जलाने से पहले

— Shakeel Badayuni

More by Shakeel Badayuni

Other ghazal from the same pen

See all from Shakeel Badayuni →

Kismat Shayari

Shers of kismat.

All Kismat Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling