मिरी ज़िंदगी पे न मुस्कुरा मुझे ज़िंदगी का अलम नहीं

जिसे तेरे ग़म से हो वास्ता वो ख़िज़ाँ बहार से कम नहीं

मिरा कुफ़्र हासिल-ए-ज़ोहद है मिरा ज़ोहद हासिल-ए-कुफ़्र है
मिरी बंदगी वो है बंदगी जो रहीन-ए-दैर-ओ-हरम नहीं

मुझे रास आएँ ख़ुदा करे यही इश्तिबाह की साअ'तें
उन्हें ऐतबार-ए-वफ़ा तो है मुझे ऐतबार-ए-सितम नहीं

वही कारवाँ वही रास्ते वही ज़िंदगी वही मरहले
मगर अपने अपने मक़ाम पर कभी तुम नहीं कभी हम नहीं

न वो शान-ए-जब्र-ए-शबाब है न वो रंग-ए-क़हर-ए-इताब है
दिल-ए-बे-क़रार पे इन दिनों है सितम यही कि सितम नहीं

न फ़ना मिरी न बक़ा मिरी मुझे ऐ 'शकील' न ढूँढ़िए
मैं किसी का हुस्न-ए-ख़याल हूँ मिरा कुछ वजूद ओ अदम नहीं

— Shakeel Badayuni

More by Shakeel Badayuni

Other ghazal from the same pen

See all from Shakeel Badayuni →

Bimari Shayari Collection

Shers of bimari shayari collection.

All Bimari Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling