बे-झिझक आ गए बे-ख़बर आ गए

आज रिन्दों में वाइज़ किधर आ गए

गुफ़्तगू उन से होती ये किस्मत कहाँ
ये भी उन का करम है नज़र आ गए

आना जाना भी ये ख़ूब है आप का
बे-कहे चल दिए बे-ख़बर आ गए

हम तो रोते ही थे इश्क़ में रात दिन
तुम भी आख़िर इसी राह पर आ गए

— Shakeel Badayuni

More by Shakeel Badayuni

Other ghazal from the same pen

See all from Shakeel Badayuni →

Good Night Shayari

Shers of good night.

All Good Night Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling