आरज़ू दीद-ए-ख़ुदा की है

आरज़ू भी हमनें क्या की है

तुझ को देखें तो होश ही न रहे
अदाएँ इस क़दर बला की है

किसी सूरत तुझे अपना बना ले
बात लेकिन तेरी रज़ा की है

तुम ने जिस से भी की बे-वफ़ाई की
हम ने जिस से भी की वफ़ा की है

शा'इरी होगी उसी शख़्स से "शाद"
ज़िन्दगी जिस ने भी तबाह की है

— Shaad Imran

More by Shaad Imran

Other ghazal from the same pen

See all from Shaad Imran →

Life Shayari

Shers of life.

All Life Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling