अपने जी में जो ठान लेंगे आप

या हमारा बयान लेंगे आप

जुस्तुजू क़ाएदे की हो वर्ना
दर-ब-दर ख़ाक छान लेंगे आप

अहद-ए-हाज़िर के बा'द आएगा
वो ज़माना कि जान लेंगे आप

यूँंतो ग़ुस्सा हराम है लेकिन
रोज़ जब इम्तिहान लेंगे आप

आप को मेहरबां समझते हैं
और क्या नाक कान लेंगे आप

साफ़ कहिए कि चाहते क्या हैं
क्या ग़रीबों की जान लेंगे आप

ये हरीफ़ान-ए-कम-नज़र ऐ 'शाद'
मुझ को इक रोज़ मान लेंगे आप

— Shaad Arfi

More by Shaad Arfi

Other ghazal from the same pen

See all from Shaad Arfi →

Gussa Shayari

Shers of gussa.

All Gussa Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling