उसे इस वक़्त इस महफ़िल में होना चाहिए था ख़ैर

मुहब्बत में अना को दिल से खोना चाहिए था ख़ैर

बिछड़ते वक़्त उस की आँख में कुछ भी नहीं देखा
उसे दो पल तो पलकों को भिगोना चाहिए था ख़ैर

मुझे मसरूफ़ लम्हों ने कही फ़ुर्सत की सच्चाई
उसे बस एक अच्छा सा खिलौना चाहिए था ख़ैर

मेरे क़िस्सों में सुन कर नाम उस का लोग हँसते थे
उसे इस बात पर थोड़ा तो रोना चाहिए था ख़ैर

मेरे दिल की तसल्ली के लिए तस्वीर भेजी है
तुम्हें इस वक़्त मेरे पास होना चाहिए था ख़ैर

— Sapna Moolchandani

More by Sapna Moolchandani

Other ghazal from the same pen

See all from Sapna Moolchandani →

Beautiful Tasveer Shayari

Shers of beautiful tasveer.

All Beautiful Tasveer Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling