कहीं वो चेहरा-ए-ज़ेबा नज़र नहीं आया

गया वो शख़्स तो फिर लौट कर नहीं आया

कहूँ तो किस से कहूँ आ के अब सर-ए-मंज़िल
सफ़र तमाम हुआ हम-सफ़र नहीं आया

मैं वो मुसाफ़िर-ए-दश्त-ए-ग़म-ए-मोहब्बत हूँ
जो घर पहुँच के भी सोचे कि घर नहीं आया

सबा ने फ़ाश किया राज़-ए-बू-ए-गेसू-ए-यार
ये जुर्म अहल-ए-तमन्ना के सर नहीं आया

कभी कोई तेरे वादों का तज़्किरा छेड़े
तो क्या कहूँ कि कोई नामा-बर नहीं आया

फिर एक ख़्वाब-ए-वफ़ा भर रहा है आँखों में
ये रंग हिज्र की शब जाग कर नहीं आया

मेरे लहू को मेरी ख़ाक-ए-नागुज़ीर को देख
यूँ ही सलीक़ा-ए-अर्ज़-ए-हुनर नहीं आया

न जाने ज़ब्त के हाथों 'सहर' पे क्या गुज़री
बहुत दिनों से वो आशुफ़्ता-सर नहीं आया

— Sahar Ansari

More by Sahar Ansari

Other ghazal from the same pen

See all from Sahar Ansari →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling