किबला ए मोहतरम आप के शहर में

लूट गए आज हम आप के शहर में

आप खोने लगे आप को ढूँढ़ कर
खोने लग जाए हम आप के शहर में

साँस तेज़ी से चलने लगी है मेरी
रुक गए है कदम आप के शहर में

तितलियाँ रास्तों में बनाती रही
खुश्बुओं के कदम आप के शहर में

— Rashida Maheen Malik

More by Rashida Maheen Malik

Other ghazal from the same pen

See all from Rashida Maheen Malik →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling