कहाँ किसी की हिमायत में मारा जाऊँगा

मैं ग़म-शनास मुरव्वत में मारा जाऊँगा

मैं मारा जाऊँगा पहले किसी फ़साने में
फिर इस के ब'अद हक़ीक़त में मारा जाऊँगा

मिरा ये ख़ून मिरे दुश्मनों के सर होगा
मैं दोस्तों की हिरासत में मारा जाऊँगा

मैं चुप रहा तो मुझे मार देगा मेरा ज़मीर
गवाही दी तो अदालत में मारा जाऊँगा

हिसस में बाँट रहे हैं मुझे मिरे अहबाब
मैं कारोबार-ए-शिराकत में मारा जाऊँगा

बस एक सुल्ह की सूरत में जान-बख़्शी है
किसी भी दूसरी सूरत में मारा जाऊँगा

नहीं मरूँगा किसी जंग में ये सोच लिया
मैं अब की बार मोहब्बत में मारा जाऊँगा

— Rana Saeed Doshi

More by Rana Saeed Doshi

Other ghazal from the same pen

See all from Rana Saeed Doshi →

Powerful Justice Shayari

Shers of powerful justice.

All Powerful Justice Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling