जानता हूँ तेरी अब तलब कुछ नहीं

मैं तेरा ख़्वाब था लेकिन अब कुछ नहीं

जब ये बादल न थे यूँ समझता था मैं
बस सितारे ही हैं और शब कुछ नहीं

आप ही मुझ को रस्ते पे लाए थे और
आप ही कह गए आगे अब कुछ नहीं

वो अगर पूछ ले क्या हुआ है मुझे
बोल देना उसे आप सब कुछ नहीं

कुछ नया इस
में 'रजनीश' क्या है बता
जब परेशाँ है तू और सबब कुछ नहीं

— Rajnishwar Chauhan 'Rajnish'

More by Rajnishwar Chauhan 'Rajnish'

Other ghazal from the same pen

See all from Rajnishwar Chauhan 'Rajnish' →

Fantasy Shayari

Shers of fantasy.

All Fantasy Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling