मिरी मुश्किल ये आसानी है मेरी
इसी से हर परेशानी है मेरी
मैं क्यूँ चौंकूँ किसी के चौंकने पर
मिरी आँखों में ह़ैरानी है मेरी
नहीं वाक़िफ़ भले ही मुझ से दुनिया
ये दुनिया जानी - पहचानी है मेरी
वो "राधा" है मैं दीवाना हूँ जिस का
वो "मीरा" है जो दीवानी है मेरी
— Rajesh Reddy















