सड़कों पे घूमने को निकलते हैं शाम से

आसेब अपने काम से हम अपने काम से

नश्शे में डगमगा के न चल सीटियाँ बजा
शायद कोई चराग़ उतर आए बाम से

दम क्या लगा लिया है कि सारे दुकान-दार
चखने में लग रहे हैं मुझे तुर्श आम से

ग़ुस्से में दौड़ते हैं ट्रक भी लदे हुए
मैं भी भरा हुआ हूँ बहुत इंतिक़ाम से

दुश्मन है एक शख़्स बहुत एक शख़्स का
हाँ इश्क़ एक नाम को है एक नाम से

मेरे तमाम अक्स मेरे कर्र-ओ-फ़र्र के साथ
मैं ने भी सब को दफ़्न किया धूम-धाम से

मुझ बे-अमल से रब्त बढ़ाने को आए हो
ये बात है अगर तो गए तुम भी काम से

डर तो ये है हुई जो कभी दिन की रौशनी
उस रौशनी में तुम भी लगोगे अवाम से

जिस दिन से अपनी बात रखी शाइरी के बीच
मैं कट के रह गया शोअरा-ए-कराम से

— Rais Farog

More by Rais Farog

Other ghazal from the same pen

See all from Rais Farog →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling