साथ उल्फ़त के मिले थोड़ी सी रुस्वाई भी

वस्ल के बा'द मुझे चाहिए तन्हाई भी

तंग हो मेरे जुनूँ से कहीं छुप बैठी थी अक़्ल
और उसे ढूँढ़ने में खो गई दानाई भी

उम्र जब रूठी तो अपना दिया सब कुछ ले चली
ज़ोर भी ज़ब्त भी रफ़्तार भी रा'नाई भी

मैं ने चाहा था कि बिल्कुल ही अकेला हो जाऊँ
सो गया ग़म गई इशरत गई तन्हाई भी

— Rahul Jha

More by Rahul Jha

Other ghazal from the same pen

See all from Rahul Jha →

Valentine Shayari Collection

Shers of valentine shayari collection.

All Valentine Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling