इसे सामान-ए-सफ़र जान ये जुगनू रख ले

राह में तीरगी होगी मिरे आँसू रख ले

तू जो चाहे तो तिरा झूट भी बिक सकता है
शर्त इतनी है कि सोने की तराज़ू रख ले

वो कोई जिस्म नहीं है कि उसे छू भी सकें
हाँ अगर नाम ही रखना है तो ख़ुश्बू रख ले

तुझ को अन-देखी बुलंदी में सफ़र करना है
एहतियातन मिरी हिम्मत मिरे बाज़ू रख ले

मिरी ख़्वाहिश है कि आँगन में न दीवार उठे
मिरे भाई मिरे हिस्से की ज़मीं तू रख ले

— Rahat Indori

More by Rahat Indori

Other ghazal from the same pen

See all from Rahat Indori →

Hausla Shayari

Shers of hausla.

All Hausla Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling