देख अपना ख़याल कर बाबा

हो गई रात जा तू घर बाबा

धूप उतरेगी तेरे कमरे में
रख दरीचे को खोल कर बाबा

याद रखना मुझे दु'आओं में
ताकि आसाँ रहे सफ़र बाबा

जिस का है इंतिज़ार बरसों से
जाने कब होगी वो सहर बाबा

उठ रहा है उसी तरफ़ वो धुआँ
अपनी कुटिया की ले ख़बर बाबा

लुट न जाए मता-ए-दिल अपनी
ये लुटेरों का है नगर बाबा

इस तरह गाँव से गया 'अंजुम'
फिर न आया वो लौट कर बाबा

— Rafeeq Anjum

More by Rafeeq Anjum

Other ghazal from the same pen

See all from Rafeeq Anjum →

Promise Shayari

Shers of promise.

All Promise Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling