ग़मों से रिश्ता है अपना भी दोस्ती की तरह

मिले हैं अश्क भी हम को यहाँ हँसी की तरह

करम की ज़हमत-ए-बे-जा का शुक्रिया लेकिन
तुम्हारे दर्द को चाहा है ज़िंदगी की तरह

मैं अपना दर्द लिए अब कहाँ कहाँ जाऊँ
मुझे रफ़ीक़ भी मिलते हैं अजनबी की तरह

शरीफ़ लोग भी होते हैं मस्लहत का शिकार
उजाले आज भी मिलते हैं तीरगी की तरह

ये किस ने शमएँ जलाई हैं अपनी यादों की
अँधेरे घर में है ये कौन रौशनी की तरह

किसी ख़याल में अक्सर शगुफ़्ता रहता हूँ
कोई ख़याल है फूलों की ताज़गी की तरह

ये और बात कि अब मैं 'रईस'-ए-महफ़िल हूँ
ग़रीब-ए-शहर कभी था में आप ही की तरह

— Raees Akhtar

More by Raees Akhtar

Other ghazal from the same pen

See all from Raees Akhtar →

Romance Shayari

Shers of romance.

All Romance Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling