ये खेत सब्ज़ा शजर रहगुज़ार सन्नाटा

उगा है दूर तलक बे-शुमार सन्नाटा

हमारे ख़्वाब कोई और देख लेता है
हमारी आँख ख़ला इंतिज़ार सन्नाटा

वो कुश्ता-ए-रह-ए-सौत-ओ-सदा हुआ शायद
वो एक लफ़्ज़ था जिस का हिसार सन्नाटा

है लफ़्ज़ लफ़्ज़ में बुझते मकालमों का धुआँ
सुकूत-ए-इश्क़ है या बे-क़रार सन्नाटा

कभी तो छेड़ कोई साज़ कोई नग़्मा-ए-जाँ
कभी तो अपने बदन से उतार सन्नाटा

— Qamar Siddiqi

More by Qamar Siddiqi

Other ghazal from the same pen

See all from Qamar Siddiqi →

Kamar Shayari

Shers of kamar.

All Kamar Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling