तुम अपनी याद से कह दो न जाए छोड़ के दिल

कि दर्द-ए-हिज्र न रख दे कहीं मरोड़ के दिल

अब आप के मिरे घर तक क़दम नहीं आते
ये वो सज़ा है दिया था जो हाथ जोड़ के दिल

ख़ुदा रखे अभी कमसिन हो क़द्र क्या जानो
ज़रा सी देर में रख दोगे तोड़-फोड़ के दिल

लिया था जैसे उसी तरह फेर भी देते
ये क्या कि फेंक दिया तुम ने मुँह सिकोड़ के दिल

हमारे साथ न देखी बहार तारों की
'क़मर' चले गए वो चाँदनी में तोड़ के दिल

— Qamar Jalalvi

More by Qamar Jalalvi

Other ghazal from the same pen

See all from Qamar Jalalvi →

Heart Touching Ghar Shayari

Shers of heart touching ghar.

All Heart Touching Ghar Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling