इक हसीन ला-जवाब देखा है

रात को आफ़्ताब देखा है

गोरा मुखड़ा ये सुर्ख़ गाल तिरे
चाँदनी में गुलाब देखा है

नर्गिसी आँख ज़ुल्फ़ शब-रंगी
बादलों का जवाब देखा है

झूमते जाम सा छलकता बदन
एक जाम-ए-शराब देखा है

हम तो मिल कर न मिल सके तुम को
तुम को देखा कि ख़्वाब देखा है

— Qamar Jalalabadi

More by Qamar Jalalabadi

Other ghazal from the same pen

See all from Qamar Jalalabadi →

Gulaab Shayari

Shers of gulaab.

All Gulaab Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling