बेअदब सी कोई शिकायत है

बात बस एक अब रिवायत है

कुछ बताओ, उदास भी हो क्या
अच्छा, ख़ामोशी महज़ आदत है

सुब्ह से शाम काम है, या'नी
सुब्ह से शाम आज फ़ुर्सत है

बेवज़ह सुब्ह-सुब्ह ख़ुश हूँ मैं
नींद के पास कोई ने'मत है

सारा दिन घर में रहना, क्या है ये
सच कहो, कब से ऐसी हालत है

चुप रहूँ और माजरा कह दूँ
सोच लो, मैं कहूँ, क्या इजाज़त है

सुब्ह के चार बजने को आए
नींद किन ख्वाहिशों को रिश्वत है

बात मेरी समझ नहीं आई
आदमी की ही क्या ज़रूरत है

— pankaj pundir

More by pankaj pundir

Other ghazal from the same pen

See all from pankaj pundir →

Sach Shayari

Shers of sach.

All Sach Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling