लोग मरने लगे हैं अब हवा के लिए
इतनी जद्दोजहद एक दवा के लिए
हमें वक़्त रहते ये जान लेना हैं की
कोई खर्च नहीं लगता दुआ के लिए
हम से भी पूछिये हमारा हाल-चाल और
अपना भी ख़याल रखें ख़ुदा के लिए
अकेलापन भी मार सकता हैं इस वक़्त
किसी को छोड़ मत देना कज़ा के लिए
— Praveen Bhardwaj















