लहज़े में इक पठान के नर्मी न ढूँढ़िए

बंदूक की दुकान में चूड़ी न ढूँढ़िए

आतंकवाद से जो बचाना है मुल्क को
आतंकियों को ढूँढ़िए दाढ़ी न ढूँढ़िए

दौलत की रेल पेल में मासूमियत कहाँ
ये मय-कदा है पीने का पानी न ढूँढ़िए

चावल को ढूँढ़ने की इजाज़त है आप को
लेकिन मटर पुलाव में बोटी न ढूँढ़िए

घर में हमारे ए सी है वाशिंग मशीन भी
लेकिन ख़ुदा के वास्ते बिजली न ढूँढ़िए

— Paplu Lucknawi

More by Paplu Lucknawi

Other ghazal from the same pen

See all from Paplu Lucknawi →

Deshbhakti Shayari

Shers of deshbhakti.

All Deshbhakti Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling