सता कर सितम-कश को क्या पाइएगा

जो की कुछ शिकायत तो झुँझलाइएगा

वो बर्क़-ए-तजल्ली की जो जल्वा-गाह
वहीं हज़रत-ए-दिल न रह जाइएगा

अदब की जगह मरने वालो है क़ब्र
समझ कर यहाँ पाँव फैलाईएगा

ग़रीब अब तो क़दमों में ही आ पड़ा
दिल-ए-ना-तवाँ को न ठुकराइएगा

ख़बर भी है कुछ बार-ए-इस्याँ की 'शौक़'
हुई वाँ जो पुर्सिश तो शरमाइएगा

— Pandit Jagmohan Nath Raina Shauq

More by Pandit Jagmohan Nath Raina Shauq

Other ghazal from the same pen

See all from Pandit Jagmohan Nath Raina Shauq →

Poverty Shayari

Shers of poverty.

All Poverty Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling