फ़ितरत का बाब-ए-हुस्न में ऐसा भी सीन है

जो जितना बदमिजाज़ है उतना हसीन है

इक रौशनी का शहर है उस दिलरुबा का जिस्म
जिस
में हमारी तीरगी गोशा-नशीन है

बदनाम तेरे ग़म से हूँ और है इसी से नाम
मेरे लिए ये साँप मेरी आस्तीन है

मेरा वही सवाल है दो वक़्त की खुराक़
तुझ को कोई असार है कोई अमीन है

मेरे लिए वो लफ़्ज़-ए-मुक़द्दस है बस यक़ीन
वो ही जो तेरे वास्ते कुछ दीन-वीन है

कद्दावरी ये दिल पे मेरी जाइएगा मत
हर आसमाँ के पाँव तले इक ज़मीन है

— Nivesh sahu

More by Nivesh sahu

Other ghazal from the same pen

See all from Nivesh sahu →

Andhera Shayari

Shers of andhera.

All Andhera Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling