तेरा सच है तिरे अज़ाबों में

झूट लिक्खा है सब किताबों में

एक से मिल के सब से मिल लीजे
आज हर शख़्स है नक़ाबों में

तेरा मिलना तिरा नहीं मिलना
एक रस्ता कई सराबों में

उन की नाकामियों को भी गिनिए
जिन की शोहरत है कामयाबों में

रौशनी थी सवाल की हद तक
हर नज़र खो गई जवाबों में

— Nida Fazli

More by Nida Fazli

Other ghazal from the same pen

See all from Nida Fazli →

Jhooth Shayari

Shers of jhooth.

All Jhooth Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling