अगर आज भी बोली-ठोली न होगी

तो होली ठिकाने की होली न होगी

बड़ी गालियाँ देगा फागुन का मौसम
अगर आज ठट्ठा ठिठोली न होगी

वो खोलेंगे आवारा मौसम के झोंके
जो खिड़की शराफ़त ने खोली न होगी

है होली का दिन कम से कम दोपहर तक
किसी के ठिकाने की बोली न होगी

अभी से न चक्कर लगा मस्त भँवरे
कली ने अभी आँख खोली न होगी

ये बोटी परी बन के उड़ने लगेगी
ज़रा घोलिए फिर से घोली न होगी

इसी जेब में होगी फ़ित्ने की पुड़िया
ज़रा फिर टटोलो टटोली न होगी

'नज़ीर' आज आएँगे मिलने यक़ीनन
न आए तो आज उन की होली न होगी

— Nazeer Banarasi

More by Nazeer Banarasi

Other ghazal from the same pen

See all from Nazeer Banarasi →

Mausam Shayari

Shers of mausam.

All Mausam Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling