शहर सुनसान है किधर जाएँ

ख़ाक हो कर कहीं बिखर जाएँ

रात कितनी गुज़र गई लेकिन
इतनी हिम्मत नहीं कि घर जाएँ

यूँ तेरे ध्यान से लरज़ता हूँ
जैसे पत्ते हवा से डर जाएँ

उन उजालों की धुन में फिरता हूँ
छब दिखाते ही जो गुज़र जाएँ

रैन अँधेरी है और किनारा दूर
चाँद निकले तो पार उतर जाएँ

— Nasir Kazmi

More by Nasir Kazmi

Other ghazal from the same pen

See all from Nasir Kazmi →

Ummeed Shayari

Shers of ummeed.

All Ummeed Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling