कोई हिज्र है न विसाल है

सभी ख़्वाहिशों का ये जाल है

मिरी आँख में जो ठहर गया
तिरी फुर्क़तों का मलाल है

मिरा हो के भी न वो हो सका
ये अजीब सूरत-ए-हाल है

तुम्हें सिर्फ़ औरों की फ़िक्र है
कि मेरा भी कोई ख़याल है

मिरे हाल को न बेहाल कर
मिरा तुझ से बस ये सवाल है

— Naheed Virk

More by Naheed Virk

Other ghazal from the same pen

See all from Naheed Virk →

Gham Shayari

Shers of gham.

All Gham Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling