हर तरफ़ इम्बिसात है ऐ दिल
और तेरे घर में रात है ऐ दिल
इश्क़ इन ज़ालिमों की दुनिया में
कितनी मज़लूम ज़ात है ऐ दिल
मेरी हालत का पूछना ही क्या
सब तेरा इल्तिफ़ात है ऐ दिल
और बेदार चल कि ये दुनिया
शातिरों की बिसात है ऐ दिल
सिर्फ़ उस ने नहीं दिया मुझे सोज़
इस में तेरा भी हाथ है ऐ दिल
मुंदमिल हो न जाए ज़ख़्म-ए-दरूँ
ये मेरी काएनात है ऐ दिल
हुस्न का एक वार सह न सका
डूब मरने की बात है ऐ दिल
— Mustafa Zaidi















